ऋषिओरादैनिक पूजा के लिए आपका पावन स्थान मुख्य पृष्ठखोजेंआरतीनवरात्रि पूजापंचांगदक्षिणा हिं EN
हिं EN

कृष्ण जी की आरती

अवधि: 2-3 मिनट

॥ आरती ॥

आरती कुंजबिहारी की, श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की॥ गले में बैजंती माला, बजावै मुरली मधुर बाला। श्रवण में कुण्डल झलकाला, नंद के आनंद नंदलाला। गगन सम अंग कांति काली, राधिका चमक रही आली। लतन में ठाढ़े बनमाली, भ्रमर सी अलक, कस्तूरी तिलक, चंद्र सी झलक, ललित छवि श्यामा प्यारी की॥ श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की॥ आरती कुंजबिहारी की... कनकमय मोर मुकुट बिलसै, देवता दरसन को तरसैं। गगन सों सुमन रासि बरसै, बजे मुरचंग, मधुर मिरदंग, ग्वालिन संग, अतुल रति गोप कुमारी की॥ श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की॥ आरती कुंजबिहारी की... जहां ते प्रकट भई गंगा, सकल मन हारिणि श्री गंगा। स्मरन ते होत मोह भंगा, बसी शिव सीस, जटा के बीच, हरै अघ कीच, चरन छवि श्रीबनवारी की॥ श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की॥ आरती कुंजबिहारी की... चमकती उज्ज्वल तट रेनू, बज रही वृंदावन बेनू। चहुं दिसि गोपि ग्वाल धेनू, हंसत मृदु मंद, चांदनी चंद, कटत भव फंद, टेर सुन दीन दुखारी की॥ श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की॥ आरती कुंजबिहारी की, श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की॥

जन्माष्टमी व नित्य पूजन दोनों में प्रयोग

इस आरती की ऑडियो रिकॉर्डिंग ऐप में नहीं है। यह पाठ कार्यपुस्तिका संस्करण से लिया गया है और धार्मिक अनुमोदन हेतु लंबित है।

॥ जय आरती ॥

← वापस

ऋषिओरा को अपनी होम स्क्रीन पर रखें

iPhone / iPad (Safari)
1

Safari में नीचे दाएँ ••• (तीन बिंदु) दबाएँ, फिर 'Share' दबाएँ। (पुराने iPhone में सीधे Share बटन दबाएँ।)

2

मेन्यू में नीचे जाकर 'Add to Home Screen' दबाएँ।

3

'Open as Web App' दिखे तो उसे चालू रखें, फिर ऊपर दाएँ 'Add' दबाएँ। अब ऋषिओरा ऐप की तरह खुलेगा।

Android (Chrome)
1

Chrome में ऊपर दाएँ तीन बिंदुओं वाला मेन्यू दबाएँ।

2

'Install and create shortcut' (या 'Add to Home screen' / 'Install app') दबाएँ, फिर 'Install' दबाएँ।